Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]






27 नवम्बर को लखनऊ में जुटेंगे 

प्रदेश भर के गोर्खा संघ प्रतिनिधि।


लखनऊ,भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश,लखनऊ की बैठक सिरोंज हैंग आउट कैफ़े गोमती नगर,लखनऊ में अध्यक्ष वेद बहादुर थापा की अध्यक्षता में जीवेश उपाध्याय महामंत्री के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में दिनांक-27 नवंबर 2022 को होने वाले उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के गोरखा संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन लखनऊ में होना निश्चित हुआ। सर्व सम्मति से गोर्खा सर्व संघ परिषद उत्तर प्रदेश अथवा गोर्खा महासंघ उत्तर प्रदेश बनाये जाने का निर्णय किया जाएगा। उसी के तहत आगे की रणनीति तैयार होगी।आश्चर्य की बात है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पत्र संख्या-1575 दिनांक- 13.4.2022 के अनुसार उत्तरप्रदेश में गोर्खा को बहुत कम दिखाया गया है उसे उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल निरस्त कर राज्य भर के 10 लाख गोर्खा समुदाय को ओबीसी की सूची में शामिल किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने पर बल दिया जाएगा । इस ओर ध्यानाकर्षण हेतु मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिख कर अवगत कराया जाएगा।

27 नवम्बर को लखनऊ में 75 जिलों के गोर्खा प्रतिनिधियों के सम्मेलन के पश्चात नवगठीत गोरखा महासंघ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश भर की गोर्खा जन भावनाओ को रखा जाएगा । बैठक में चंदन सिंह,एलबीएस थापा (रमेश), गौरव सिंह ,एन. बी. छेत्री, सी बी थापा, शंकर घटानी,जाग्रत थापा, हीरा सिंह,शरद वीर सिंह,चंदन सिंह, महेंद्र राना,पंडित जीव नारायण शास्त्री,नवीन थापा,अमृता शाह,शीला खड़का, सावित्री खत्री, निशा अचार्य,दीपका खत्री,पौडेल सहित इत्यादि लोग उपस्थित हुए।


Exclusive report by

(गौरव सिंह)

उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी 

भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश,लखनऊ 

मोबाइल-9026482486

2 comments:

  1. अति जरूरी प्रयास, नमागे केही पाइदैन, भारतका धेरै छेत्रमा गोरखा हरूले प्राप्त गरी रहेको आरक्षण उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मा नपाउनुमा केही युक्ति छैन। अवश्य प्राप्त हुन्छ, एकत्रित भयेर माग लाई दर्बिलो तरिकाले सरकार समक्ष राख्नुपर्छ।

    ReplyDelete
  2. Ati ramro prayas. Wish you all the best.

    ReplyDelete

Bottom Ad [Post Page]