Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 





*उत्तर प्रदेश में गोरखा समुदाय को ओबीसी में शामिल करने के लिए माननीय ओबीसी आयोग के आदेश का उलंघन कर लेखपालों द्वारा गोरखा समुदाय के साथ किए जा रहे अन्याय करने के सम्बन्ध में आगे की रणनीति बनाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु दिनांक 11.06.2025 को एक आनलाइन लाइव मीटिंग का आयोजन हवलदार श्री छोटेलाल थापा, जिला अध्यक्ष, गोरखा समाज तथा पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी एवं शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा, वेदौली, महाराजगंज जी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मीटिंग 7 बजे 10.05 बजे तक चला। जो काफी सफल रहा। जिसमें अपना बहुमूल्य समय निकालकर तथा अपने समुदाय से मायाकर निम्न प्रबुद्ध लोगों ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया👇👇*

*1. श्री वेद बहादुर थापा, अध्यक्ष, भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश, लखनऊ* 

*2. श्री संजय मल्ल, संस्थापक और संचालक, गोरखा इण्टरनेशनल तथा पूर्व विधायक* प्रत्याशी, *देहरादून, उत्तराखंड* 

*3. श्री रमेश सिंह क्षेत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोरखा सहयोग एशोशियन, लखनऊ* 

*4. श्री रमेश थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश, लखनऊ* 

*5. श्री शेर बहादुर राना, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय गोरखा परिसंघ, कानपुर (भारतीय गोरखा परिसंघ के प्रतिनिधि के रूप में)*

*6. श्री शंकर घटानी, संयोजक, भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश, लखनऊ* 

*7. श्री झलक बहादुर थापा, उपाध्यक्ष, भारतीय गोरखा समाज समिति, वाराणसी* 

*8. श्री चन्दन सिंह थापा, जिलाध्यक्ष, भारतीय गोरखा परिसंघ, वाराणसी* 

*9. श्री करन सिंह खाती क्षेत्री, जिला संयोजक, भारतीय गोरखा परिसंघ, बरेली* 

*10. श्री संजय थापा, पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय गोरखा परिसंघ, लखनऊ* 

*11. श्री अर्जुन जी, महान समाजसेवी, वाराणसी* 


*कल दिनांक 11.06.2025 को उत्तर प्रदेश में माननीय ओबीसी आयोग के आदेश का उलंघन कर गोरखा समुदाय के साथ लेखपालों द्वारा जो अन्याय किया जा रहा है। उस पर आगे क्या रणनीति बनाया जाय? इस सम्बन्ध में आनलाइन लाइव मीटिंग बहुत सफल रहा। मीटिंग में उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित गोरखा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग में सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित हुआ👇👇*

*1. लेखपालों की लापरवाही की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग जी को देना अतिआवश्यक है। इसलिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, महाराजगंज से सभी गोरखा संगठन माननीय मुख्यमंत्री जी को एक प्रत्यावेदन लिखकर उसकी प्रतिलिपि माननीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग तथा अपने जिले के जिलाधिकारी जी को रजिस्टर्ड डाक से भेजेंगे और सम्मानित गोरखा संगठन प्रत्यावेदन, संलग्नक तथा* रजिस्ट्री की *पर्ची की फोटो खींचकर सभी गोरखा ग्रुपों में शेयर करेंगे। जिससे अपने समुदाय के भाईयों बहनों का मनोबल बढ़ने के साथ ही साथ अपने गोरखा संगठनों पर विश्वास बढ़ेगा।*

*2. विश्व में आज तक जो भी युद्ध जीते गये हैं उसका एक सेनापति होता है। गोरखा समुदाय के इतने महत्वपूर्ण युद्ध में अभी तक कोई सेनापति नहीं है जिससे हम युद्ध जीत नहीं पा रहे हैं। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश का ओबीसी की लड़ाई पिछले 25 वर्षों से श्री वेद बहादुर थापा, अध्यक्ष, भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश, लखनऊ लड़ रहे हैं। उन्हें इस सम्बन्ध में सबसे ज्यादा तजुर्बा है, उन्हीं को सेनापति बनाया जाए। क्योंकि वे जुझारू और कर्मठ होने के साथ ही साथ राजधानी लखनऊ में रहते हैं। माननीय ओबीसी आयोग से भेंट करने में उन्हें बहुत आसानी रहती है।*

*3. सभी गोरखा संगठन अपने- अपने संगठन का काम करते रहेंगे लेकिन जहां उत्तर प्रदेश के गोरखा समुदाय के आस्तित्व और पहचान का मुद्दा आ जायेगा। एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।*

*4. परम आदरणीय श्री वेद बहादुर थापा जी ने कहा कि अगली प्रत्यक्ष मीटिंग लखनऊ में रखी जाएगी जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी गोरखा संगठनों के 2-2 प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जायेगा। स्थान तथा दिनांक की सूचना सभी गोरखा संगठनों से बातचीत कर शीघ्र बताया जायेगा।*


 *सभा का संचालन श्री नील बहादुर थापा, मुख्य संचालक, नेपालीभाषी गोरखा समुदाय एप (कुल 2236 सम्मानित सदस्य), वीर नेपालीभाषी गोरखा समाज ग्रुप (कुल 848 सम्मानित सदस्य), नेपाली गोरखा शुभविवाह ग्रुप (कुल 868 सम्मानित सदस्य) तथा उत्तर प्रदेश गोरखा परिवार ग्रुप(कुल 429 सम्मानित सदस्य) जी ने सभी का सम्मान रखते हुए बहुत सफलतापूर्वक किया।*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

बहुत बहुत धन्यवाद परम आदरणीय श्री संजय मल्ल, संस्थापक तथा संचालक, गोरखा इण्टरनेशनल तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी, देहरादून, उत्तराखंड जी आप अपने समुदाय से मायाकर मीटिंग में उपस्थित होकर उत्तर प्रदेश के सभी भाईयों बहनों का मनोबल बढ़ाया।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

















































.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]